Newswave Desk: लगातार ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. और इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने फिर से वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया, तो अमेरिका पहले से ज्यादा ताकत के साथ जवाब देगा. उन्होंने यह साफ कहा कि किसी भी हालत में होरमुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) बंद नहीं होने दिया जाएगा.
विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में दिया था यह बयान
बता दें, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने यह बयान बुधवार को विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में एक कार्यक्रम के दौरान दिया था. उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच यह समझ बनी थी कि अगर ईरान जहाजों पर हमला बंद करेगा, तो अमेरिका भी अपनी कार्रवाई में ढील देगा. लेकिन अगर फिर हमला हुआ, तो अमेरिका कड़ा जवाब देगा. उन्होंने कहा, “अगर जहाजों पर गोली चलेगी, तो हमारा जवाब पहले से ज्यादा ताकतवर होगा.” वेंस के मुताबिक, ईरान ने कुछ दिनों तक संयम रखा, लेकिन करीब 24 घंटे पहले फिर से जहाजों को निशाना बनाया.

होरमुज़ जलडमरूमध्य खुला रहेगा
वेंस ने कहा कि आगे क्या कार्रवाई होगी, इसका फैसला राष्ट्रपति करेंगे. हालांकि उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि होरमुज़ जलडमरूमध्य हर हाल में खुला रहेगा. यह समुद्री मार्ग दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति के लिए बेहद अहम है, इसलिए इसकी सुरक्षा अमेरिका की प्राथमिकता है.
ट्रंप ने भी दिया था बयान
इससे पहले राष्ट्रपति Donald Trump ने NATO Summit के दौरान कहा था कि जहाजों पर हमलों के बाद युद्धविराम का असर खत्म हो गया है और अमेरिका जरूरत पड़ने पर आगे सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है. वहीं, ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, होर्मुज़ क्षेत्र से जुड़े बंदर अब्बास और सीरिक समेत दक्षिणी तटीय इलाकों में विस्फोट की खबरें भी सामने आई हैं.
ALSO READ: NATO महासचिव ने कहा – ईरान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, अटैक करना जरूरी था


