Bokaro : थाना दिवस के अवसर बालीडीह थाना में मुख्यालय DSP बोकारो पवन कुमार तथा इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार द्वारा जमीन विवाद संबंधी 4 मामले की सुनवाई की. दोनों पक्षों को बैठाकर मामले को आपसी सहमति से सुलझाने का सलाह दिया. साथ ही यह भी कहा कि आपसी सहमति से विवाद का निपटारा नहीं होने की स्थिति में पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ाएगी. सक्षम न्यायालय को मामला बढ़ाया जाएगा.
वरीय अधिकारी का स्पष्ट निर्देश
उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि जमीन संबंधी जो भी मामले हैं, इसका निपटारा के लिए पुलिस अपने स्तर से हर संभव सहयोग करेगी. इस दौरान संबंध विभाग के अधिकारी भी शामिल होते हैं. वहीं, मोहम्मद हफीजुल्लाह ने कहा कि प्रशासन के द्वारा इस प्रकार का पहला बहुत ही सराहनीय. जमीन विवाद में कई बार लोग साहस-नस हो जाते हैं. ऐसे मामले अगर प्रशासन के पहल से आपसी सहमति बन पाती है, तो आम लोगों को काफी राहत मिलेगी.

Also Read : बोकारो: Bike चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 9 Bike के साथ एक नाबालिग समेत दो चोर गिरफ्तार


