Click Here
Click Here
Click Here

रांची में युवक की चाकू से हत्या, बचपन का दोस्त बना आरोपी

Ranchi: राजधानी रांची के बेड़ों थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मधुपुर गांव निवासी युवक रविंद्र मुंडा की...

RANCHI
रांची में युवक की चाकू से हत्या

Ranchi: राजधानी रांची के बेड़ों थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मधुपुर गांव निवासी युवक रविंद्र मुंडा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

दोस्त के साथ निकला था, फिर नहीं लौटा घर

परिजनों के अनुसार रविंद्र मुंडा अपने एक दोस्त के साथ घर से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी देर इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, खोजबीन के दौरान गुरुवार सुबह उसका शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ. युवक के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के निशान मिले हैं.

बचपन के दोस्त विकास मुंडा पर हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों ने इस हत्या का आरोप विकास मुंडा पर लगाया है, जो रविंद्र का बचपन का दोस्त बताया जा रहा है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया, हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.

ALSO READ: पलामू : नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *