Click Here
Click Here
Click Here

‘छात्रों की गूंज’ अभियान छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की सशक्त आवाज बनेगा : प्रकाश रजक

Koderma: शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण...

अभियान छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की सशक्त आवाज बनेगा : प्रकाश रजक

Koderma: शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत कोडरमा स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट मनीष राज सिंह ने कहा कि “छात्रों की गूंज” अभियान का उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं एवं अभिभावकों की आवाज़ को संगठित कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना है. उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा बढ़ती बेरोज़गारी ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है. ऐसे समय में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्ध सुधार सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है.

किसी भी राष्ट्र के लिए विद्यार्थी और युवा ही सबसे बड़ी पूंजी होते हैं

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके विद्यार्थी और युवा होते हैं. यदि उनकी वर्षों की मेहनत पेपर लीक, परीक्षा संबंधी अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रियाओं में होने वाली देरी की भेंट चढ़ जाए, तो यह केवल एक विद्यार्थी के साथ अन्याय नहीं, बल्कि देश के भविष्य के साथ भी अन्याय है. उन्होंने कहा कि आज लाखों छात्र एवं अभिभावक निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समयबद्ध रोजगार के अवसरों की अपेक्षा रखते हैं. सरकार का दायित्व है कि विद्यार्थियों का विश्वास बनाए रखते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे, जहाँ प्रतिभा और परिश्रम का सम्मान हो तथा प्रत्येक युवा को समान अवसर प्राप्त हो. श्री रजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज़ बनकर उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी शिक्षा, रोजगार तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी.

“छात्रों की गूंज” अभियान को और भी सशक्त बनाने का किया आह्वान 

उन्होंने कोडरमा जिले के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों से “छात्रों की गूंज” अभियान से जुड़कर शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की इस मुहिम को सशक्त बनाने का आह्वान किया. प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने कहा कि शिक्षा और रोजगार युवाओं के भविष्य की आधारशिला हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जवाबदेह होगी, तभी विद्यार्थियों की मेहनत को वास्तविक सम्मान मिलेगा. उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष सह बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी मालती चंद्रा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह यादव, प्रभात राम, अनिल दास, प्रदीप कुमार सिंह, संजय दास, रामलखन पासवान, राजू सिंह, राजनीतिक पासवान, उमाशंकर प्रसाद, आशा देवी, सुशीला देवी, गीता कुजूर, नुसरत परवीन, कुंदन साव, ओम प्रकाश रवानी, राजू दास, कुलदीप दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

AlSO READ : निवेशकों के लिए खुले हैं झारखंड के द्वार, कंधे से कंधा मिलाकर राज्य का विकास करेगी सरकार उद्योग मंत्री संजय यादव

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *