Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: नकटी डैम में एक साल से अधूरा पड़ा है शौचालय निर्माण कार्य, जिप सदस्य ने उठाए सवाल

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित नकटी डैम पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए स्वीकृत शौचालय का निर्माण...

Chaibasa,
एक साल से अधूरा पड़ा है शौचालय निर्माण कार्य

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित नकटी डैम पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की सुविधा के लिए स्वीकृत शौचालय का निर्माण कार्य विभागीय लापरवाही और संवेदक की मनमानी की भेंट चढ़ गया है. 15वें वित्त आयोग की राशि से संचालित यह योजना एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है, जिससे पर्यटकों को भारी असुविधा हो रही है.ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा द्वारा नकटी डैम में पर्यटकों के लिए महिला एवं पुरुष शौचालय निर्माण कार्य रॉयल होम्स, चक्रधरपुर को दिया गया था. इस कार्य को तीन माह के अंदर पूरा किया जाना था. हालांकि, एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है.

संवेदकों पर अनियमितता बरतने का आरोप

निर्माण स्थल पर संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है. विभागीय नियमों के तहत कार्यस्थल पर सिटीजन इंफॉर्मेशन बोर्ड लगाना अनिवार्य है, लेकिन संवेदक रॉयल होम्स चक्रधरपुर ने इसे लगाने की जहमत तक नहीं उठाई है, जिससे योजना की लागत और निर्माण अवधि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी आम जनता की पहुंच से दूर है.

जिला परिषद सदस्य ने जताई नाराजगी

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद सदस्य बसंती पुरती ने नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा का एक वर्ष से लंबित रहना विभाग की ढिलाई को दर्शाता है.जिप सदस्य ने स्पष्ट किया कि संवेदक रॉयल होम्स द्वारा कार्य में बरती जा रही यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. योजना की स्वीकृति के बावजूद निर्माण कार्य को लटकाए रखना अत्यंत खेदजनक है. विभाग को चाहिए कि वे अविलंब स्थल का निरीक्षण करें, संवेदक की जवाबदेही तय करें या अधूरे निर्माण को युद्धस्तर पर पूरा करवाने के लिए संवेदक को डिबार घोषित कर अन्य संवेदक से शेष कार्य कराया जाए. इसको लेकर पर्यटकों और स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *