Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: सदर अस्पताल में उपद्रव का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Pakur: नगर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में उपद्रव मचाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को...

PAKUR
आरोपी गिरफ्तार

Pakur: नगर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में उपद्रव मचाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सोलागड़िया गांव निवासी रोगा मोमिन उर्फ सद्दाम अंसारी के रूप में हुई है.

लंबे समय से था फरार

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में सदर अस्पताल परिसर में उपद्रव मचाने के मामले में रोगा मोमिन के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ALSO READ: निवेशकों के लिए खुले हैं झारखंड के द्वार, कंधे से कंधा मिलाकर राज्य का विकास करेगी सरकार उद्योग मंत्री संजय यादव

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *