LPG और पेट्रोल को लेकर मचा हड़कंप: रांची में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित

रांची : देश में LPG और पेट्रोल सप्लाई को लेकर चर्चा तेज है और इसका असर झारखंड की राजधानी रांची में भी...

रांची : देश में LPG और पेट्रोल सप्लाई को लेकर चर्चा तेज है और इसका असर झारखंड की राजधानी रांची में भी दिखाई दे रहा है. गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग और सप्लाई में आई दिक्कतों के कारण लोगों को एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है. कई जगहों पर उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं. कई परिवारों को बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. डोर-टू-डोर डिलीवरी भी कई जगह प्रभावित हुई है. इसके कारण लोगों को खुद एजेंसी या गोदाम जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है. बुकिंग सिस्टम और तकनीकी दिक्कतों के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है.

Also Read : आज का राशिफल: जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

अचानक बढ़ी बुकिंग से सप्लाई पर दबाव

गैस एजेंसियों के अनुसार सामान्य दिनों में एक एजेंसी पर करीब 350 से 400 सिलेंडर की बुकिंग होती है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह संख्या बढ़कर 2300 से 2500 बुकिंग प्रतिदिन तक पहुंच गई है. अचानक बढ़ी मांग के कारण सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है. तेल कंपनियों ने घरेलू गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी है. इसके कारण कई जगह 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई सीमित कर दी गई है.

Also Read : T20 World Cup 2026: फाइनल के बाद जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा, बोले- दबाव वाली परिस्थितियों में जिम्मेदारी लेना पसंद है

होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर

कमर्शियल सिलेंडर की कमी का असर रांची के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी पड़ रहा है. कई होटल संचालकों को गैस की कमी के कारण मेन्यू में कटौती करनी पड़ रही है. कुछ जगहों पर महंगे दाम पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है. इससे कारोबारियों की लागत बढ़ गई है.

Also Read : रांची में रोज 10,500 LPG सिलेंडर की सप्लाई: IOCL

छात्र और किराएदार भी परेशान

रांची में बड़ी संख्या में छात्र और कामकाजी लोग किराये के कमरों में रहते हैं. इनमें से कई लोग छोटे सिलेंडर या लोकल रीफिल दुकानों पर निर्भर रहते थे. प्रशासन की कार्रवाई के बाद कई रीफिल दुकानें बंद हो गई हैं. इससे छात्रों और कामगारों को खाना बनाने में परेशानी हो रही है.

Also Read : झारखंड में इंटीग्रेटेड पुलिस स्टेशन का सपना होगा साकार

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन का कहना है कि शहर में LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. लोगों को घबराकर ज्यादा बुकिंग करने की जरूरत नहीं है. प्रशासन ने गैस एजेंसियों को सप्लाई व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया है. साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *