Ranchi: जगन्नाथपुर रथ मेला की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मेले से जुड़े सभी विभागों को समय पर अपनी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि जगन्नाथपुर रथ मेला रांची का बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, इसलिए सभी विभाग मिलकर काम करें, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.
बैठक में दिए गए ये निर्देश
- बैठक में मेला परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने, भीड़ को संभालने के लिए बैरिकेडिंग करने और महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया.
- इसके अलावा मेला क्षेत्र में लगातार बिजली, साफ पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, एम्बुलेंस, डॉक्टरों की टीम और अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए. बारिश या किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भी पहले से तैयारी रखने को कहा गया.
- यातायात, पार्किंग, खोया-पाया केंद्र, कंट्रोल रूम और लाउडस्पीकर की व्यवस्था समय पर पूरी करने का भी निर्देश दिया गया. अधिकारियों से कहा गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दुकानदारों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए.
उपायुक्त ने बताया कि 14 जुलाई की शाम मेला परिसर का निरीक्षण किया जाएगा. उस दिन सभी तैयारियों की जांच होगी, ताकि रथ मेला सुरक्षित और अच्छी व्यवस्था के साथ आयोजित किया जा सके.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: DC ने सुदूरवर्ती गांवों में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण


