Simdega: गुरुवार को उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मीट और चिकन दुकानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया. DC और SDO के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की, अंचल अधिकारी मोहम्मद इम्तियाज अहमद, नगर परिषद प्रशासक अरविंद तिर्की और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया.
बिना लाइसेंस कारोबार पर होगी कार्रवाई
जांच के दौरान दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने नगर परिषद से एनओसी और वैध फूड सेफ्टी लाइसेंस लेने का निर्देश दिया. बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

औद्योगिक रंग मिलने पर चाट कराया गया नष्ट
अभियान के दौरान बाजार टांड़ क्षेत्र के ठेला-खोमचा, चाट और गोलगप्पा स्टॉल की भी जांच की गई. एक दुकान पर अखाद्य औद्योगिक रंग का इस्तेमाल पाए जाने पर चाट को मौके पर ही नष्ट कराया गया और संचालक को खाद्य मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई.
ALSO READ: सरायकेला: दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, कपाली में हिस्ट्रीशीटर ने युवक को बनाया निशाना
मिलावट रोकने के लिए जारी रहेगा अभियान
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता और मिलावट पर रोक लगाने के लिए जिले में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. लोगों से भी खाद्य मिलावट की सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की गई है.


