Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: सदर थाना पुलिस की छापेमारी, 70 पुड़िया गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Chaibasa: सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को एसोसिएशन ग्राउंड के पास छापेमारी कर अवैध रूप से गांजा...

Arrest
सांकेतिक तस्वीर

Chaibasa: सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को एसोसिएशन ग्राउंड के पास छापेमारी कर अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 70 पुड़िया गांजा (करीब 260 ग्राम), गांजा से भरे 5 सिगरेट (गोगो), 6,500 रुपये नकद तथा एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है.

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 47 वर्षीय सुरेश कुमार यादव के रूप में हुई है. वह मूल रूप से ग्वाला पट्टी, सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में पुलहातु में किराये के मकान में रह रहा था. पूछताछ में वह गांजा के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 67/26 दिनांक 09 जुलाई 2026 के तहत NDPS एक्ट, 1985 की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. छापेमारी दल में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी, कपाली में हिस्ट्रीशीटर ने युवक को बनाया निशाना

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *