Khunti: जिले के मारंगहादा थाना इलाके से प्रेम प्रसंग का ताजा मामला सामने आया है. बता दें, इधर देवर और भाभी ने आत्महत्या कर ली है. यह घटना बीते रात की बताया जा रहा है. मामला तिलमा गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार देवर और भाभी लंबे समय से एक दूसरे से प्रेम प्रसंग में थे. जिसके बाद यह आत्मघाती कदम उठाया. मृतक देवर का नाम सागर पाहन और मृतक भाभी का नाम रंदाय टूटी है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में ले लिया है. बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पति बाहर कमाने के लिए चला गया था. लंबे समय के बाद पति अपना घर लौटा था. जिसके बाद घर में विवाद हुआ. इस विवाद के बाद देवर और भाभी ने अपनी जिंदगी समाप्त करने का फैसला किया. फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.

ALSO READ: पलामू में ब्लास्टिंग से दहला गांव: घरों और खेतों में गिरे बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत


