Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में ANM परीक्षा में चाईबासा की रिंकी सारंगी ने लहराया परचम, राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान

Chaibasa : सदर अस्पताल परिसर स्थित ANM प्रशिक्षण विद्यालय की छात्रा रिंकी सारंगी ने झारखंड नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल द्वारा आयोजित ANM प्रथम...

Chaibasa : सदर अस्पताल परिसर स्थित ANM प्रशिक्षण विद्यालय की छात्रा रिंकी सारंगी ने झारखंड नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल द्वारा आयोजित ANM प्रथम वर्ष (अक्टूबर-2024 बैच) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस सफलता से संस्थान के साथ-साथ पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले में खुशी की लहर है. परीक्षा परिणाम के अनुसार रिंकी सारंगी ने कुल 747 अंक प्राप्त किए हैं. उनका रोल नंबर CB-687 है. राज्य स्तरीय मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का शानदार परिचय दिया है.

जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को नई प्रेरणा और उत्साह 

रिंकी की इस उपलब्धि पर ANM प्रशिक्षण विद्यालय, सदर अस्पताल चाईबासा में उत्साह का माहौल है. संस्थान ने इसे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों व प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम बताया है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सदर अस्पताल प्रशासन एवं ANM प्रशिक्षण विद्यालय परिवार ने रिंकी सारंगी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. साथ ही विश्वास जताया कि उनकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी और वे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं जिले का नाम रोशन करेंगी. रिंकी सारंगी की यह सफलता न केवल ANM प्रशिक्षण विद्यालय, सदर अस्पताल चाईबासा बल्कि पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गर्व का विषय है. इससे जिले में स्वास्थ्य एवं नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नई प्रेरणा और उत्साह मिलेगा.

Also Read : हजारीबाग में प्रशासनिक लापरवाही का असर: अवर निबंधक का पद खाली, रजिस्ट्री ठप, सरकार को रोज लाखों के राजस्व का नुकसान

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *