Lohardaga: जिले के थाना टोली स्थित ICICI बैंक के समीप रहने वाले नवीन प्रसाद के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. अज्ञात चोरों ने घटना को गुरुवार को अंजाम दिया था. जानकारी दें कि घर के सभी सदस्य किसी आवश्यक कार्य से रांची गए हुए थे. लेकिन जब शुक्रवार सुबह घर पहुंचे तो घर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए. सदस्यों ने देखा की चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर परिसर आए और घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे रूम रखे सामान को इधर-उधर फेका. जिसके बाद अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. और विभिन्न कमरों में कपड़े, दस्तावेज और अन्य सामान बिखरे पड़े थे.
पीड़ित परिवार ने बताया कि मजदूरों को पैसे देने के लिए उनके भाई उत्तम प्रकाश ने घर में लगभग दो लाख 75 हजार रुपये नगद रखे थे उसे भी अपने साथ ले गए. इसके साथ ही घर में रखे सोने और चांदी के कीमती जेवरात भी चोरी कर लिए गए. पीड़ित परिवार ने आगे कहा कि सोने-चांदी के जेवरातों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये इनमें कई जेवरात पैतृक थे, जो पीढ़ियों से परिवार के पास सुरक्षित रखे गए थे है. साथ ही कांसा और पीतल के बर्तन, घरेलू उपयोग की कई कीमती वस्तुएं तथा विवाह और अन्य अवसरों पर उपहार स्वरूप प्राप्त सामान भी चोर अपने साथ ले गए.

लोहरदगा सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना पाकर लोहरदगा सदर थाना की पुलिस को मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर के अंदर और आसपास के क्षेत्रों की जांच की तथा मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई. हालांकि परिजनों का कहना है कि अब तक मामले में व्यापक जांच नहीं की गई है और न ही आसपास लगे CCTV कैमरों की गहन जांच की गई है.
घटना के बाद लोगों का कहना है कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है. वहीं पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा.
ALSO READ: बिहार में दौड़ेगी रैपिड रेल, पटना से 4 बड़े शहरों का सफर होगा आसान; DPR के लिए 31.59 करोड़ मंजूर


