Click Here
Click Here
Click Here

होमगार्ड कर्मी के फिनाइल पीने की घटना के बाद कमांडेंड ने बुलाई बैठक, जानेंगे जवानों की समस्या

Jamshedpur: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) जमशेदपुर के सभी गृह रक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. जिला समादेष्टा कार्यालय की ओर...

image: AI Generated

Jamshedpur: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) जमशेदपुर के सभी गृह रक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. जिला समादेष्टा कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र के मुताबिक कल यानी 11 जुलाई को एक विशेष गृह रक्षक सभा का आयोजन किया जा रहा है. यह बैठक जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम स्थित झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के जिला समादेष्टा कार्यालय में आयोजित की जाएगी.

होमगार्ड जवानों से सीधे संवाद कर जानेंगे समस्याएं 

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गृह रक्षकों की समस्याओं का निवारण करना और संगठन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना है. जिला समादेष्टा कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ऐसे गृह रक्षक जो विभाग के समक्ष किसी विशेष बिंदु पर अपना सुझाव देना चाहते हैं या किसी विभागीय अथवा व्यक्तिगत समस्या से अवगत कराना चाहते हैं वे इस बैठक में सीधे उपस्थित हो सकते हैं वे निर्धारित तिथि और समय पर जिला समादेष्टा के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं.

Read Also: लोहरदगा: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार

वेतन और अन्य समस्याओं पर होगी खुली चर्चा 

बता दें कि दो दिन पहले जमशेदपुर जिले में तैनात के महिला होम गार्ड कर्मी ने लंबित वेतन और मानदेय के भुगतान में लगातार हो रही देर के कारण आत्महत्या का प्रयास किया था और फिनाइल पी लिया था जिसके बाद उसे आनन फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था तब जा कर उसकी जान बची थी. 

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *