Click Here
Click Here
Click Here

Lock Upp 2: गोविंदा संग होगा एंटरटेनमेंट का तड़का, डबल एलिमिनेशन से बढ़ेगा सस्पेंस

Newswave Desk: ‘Lock Upp 2 सच या सजा’ आने वाले हर एपिसोड के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है. शो...

Lock Upp 2
Lock Upp 2: गोविंदा संग होगा एंटरटेनमेंट का तड़का

Newswave Desk: ‘Lock Upp 2 सच या सजा’ आने वाले हर एपिसोड के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है. शो में लगातार नए ट्विस्टों की वजह दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं. अब जारा गुरुवार के एपिसोड नजर डाले तो ‘विजिटिंग आवर्स’ के दौरान कंटेस्टेंट आकांक्षा चोमला से मिलने उनके पति गौरव खन्ना पहुंचे थे. उन्होंने सभी इनमेट्स यानी कंटेस्टेंट मुलाकात की. फिर शो की होस्ट फराह खान द्वारा दोनों को क्वाॉलिटी टाइम दिया गया. इस दौरान गौरव ने अपनी पत्नी शो के बाहर उनके तलाक और बच्चे को लेकर तरह-तरह को काफी सारी बातें कहीं. जिसे सुन आकांक्षा भावुक नजर आई. जिसके बाद समय खत्म होने के बाद गौरव एक खूबसूरत शायरी सुनाकर वहां से चले जाते है.

वहीं, इस शनिवार को शो का दूसरा ‘जजमेंट डे’ आने वाला है. पहले जजमेंट डे पर कंगना रनौत नजर आई थीं, लेकिन इस प्रोमो में बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की एंट्री दिखाई गई है. प्रोमो में जहां गोविंदा अपनी मस्ती और मजाक से माहौल हल्का करते नजर आते हैं, वहीं फराह खान और रितेश देशमुख कई इनमेट्स की जमकर क्लास लगाते दिखाई देते हैं.

क्या शो में होगा डबल एलिमिनेशन ?

वहीं, बीते एपिसोड में आकांक्षा चौधरी को श्रेया कालरा के बीच हुई बहस को लेकर फराह खान ने आकांक्षा फटकार लगाई. इसके बाद श्रेया कालरा को भी उनके व्यवहार को लेकर खरी-खोटी सुनाई जाती है. वहीं, राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच भी होस्ट्स के सामने तीखी बहस देखने को मिलती है. इस बार शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट डबल एलिमिनेशन का है. यानी एक नहीं, बल्कि दो इनमेट्स का सफर खत्म होने वाला है. हालांकि, आखिर कौन-कौन शो से बाहर होगा, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा.

ALSO READ:  लोहरदगा: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *