Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : उन्नति का पहिया योजना के तहत मध्य विद्यालय असंतालिया में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण

chaibasa : 10 जुलाई झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी उन्नति का पहिया योजना के तहत मध्य विद्यालय असंतालिया में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल...

Distribution of bicycles to students at the school
chaibasa : 10 जुलाई झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी उन्नति का पहिया योजना के तहत मध्य विद्यालय असंतालिया में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सुखराम उरांव उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया.

विधायक सुखराम उरांव ने कहा

विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में निरंतरता आएगी और वे समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगे. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने साइकिल प्राप्त कर खुशी व्यक्त की. विद्यालय प्रबंधन ने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पिरु हेम्ब्रम, मिथुन गागराई समेत अन्य उपस्थित थे.

Also Read : कोडरमा: सरकारी वाहन नहीं मिलने से आरोपी की गिरफ्तारी में देरी का आरोप, SP से लगाई गुहार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *