Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र की महिला समिति का पुनर्गठन, नीतू साहू चौथी बार बनीं अध्यक्ष

Chaibasa : एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र, करंजो की महिला समिति का पुनर्गठन शुक्रवार को चक्रधरपुर स्थित गोल्डन बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक...

Chaibasa : एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र, करंजो की महिला समिति का पुनर्गठन शुक्रवार को चक्रधरपुर स्थित गोल्डन बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में किया गया. बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीतू साहू ने की, जबकि संचालन GRC प्रभारी प्रकाश महतो ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से नीतू साहू को लगातार चौथी बार महिला समिति का अध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं विभिन्न परियोजनाओं के प्रभारियों की भी घोषणा की गई.

रक्षाबंधन कार्यक्रम की विस्तृत योजना पर की गई चर्चा 

समिति के संरक्षक पद पर आशा भगेरिया को मनोनीत किया गया. उपाध्यक्ष के रूप में विमला प्रसाद, रीता देवी और सविता साव, सचिव के रूप में सविता चुग, सह सचिव के रूप में ममता भगेरिया, कोषाध्यक्ष के रूप में सरणजीत (डिप्पी) कौर, सह कोषाध्यक्ष के रूप में कंचन छाबड़ा तथा मीडिया प्रभारी के रूप में आशा साव को जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में न्यू प्रोजेक्ट कंप्यूटर ट्रेनिंग लैब चक्रधरपुर का प्रभारी मंजू सोनथालिया को बनाया गया. वहीं एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण एवं सेवा परियोजनाओं, जिनमें कंप्यूटर ट्रेनिंग लैब, महिला सशक्तिकरण केंद्र (WEC), ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र, आरोग्य सेवा केंद्र, कामधेनु गौशाला तथा हैंडलूम प्रशिक्षण केंद्र शामिल हैं, उनके लिए भी अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की गई. इसके अलावा कई नए सदस्यों को समिति में शामिल करते हुए आगामी सत्र 2026-27 के लिए कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई. बैठक में विगत वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा सावन माह में आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम की विस्तृत योजना पर भी चर्चा की गई.

Also Read : पेपर लीक मामले में आरोपी योगेश प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *