Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा : बरसात से पूर्व नालों की सफाई का जायजा, रेलवे ने नगर परिषद को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

chaibasa : नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों का समग्र निरीक्षण किया गया. इस...

chaibasa : नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों का समग्र निरीक्षण किया गया. इस दौरान मानसून को देखते हुए नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था तथा आवश्यक विकास कार्यों की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया. निरीक्षण के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव भी मौजूद रहे. मंडल रेल प्रबंधक ने नगर परिषद को आश्वस्त किया कि शहरहित से जुड़ी सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में रेलवे की ओर से पूर्ण सहयोग दिया जाएगा, ताकि बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है. बरसात से पहले सभी नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना नगर परिषद की प्राथमिकता है. रेलवे और नगर परिषद के आपसी समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आएगी तथा शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने कहा कि नगर परिषद और रेलवे के बीच बेहतर समन्वय से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या से स्थायी समाधान के लिए सभी संबंधित विभाग मिलकर कार्य करेंगे. मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में जल निकासी बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जा रहे हैं. उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि नालों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें. मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, आईओडब्ल्यू, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद के वार्ड पार्षदगण तथा संबंधित विभाग के कनीय अभियंता उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और जल निकासी व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करने पर बल दिया.

Also Read : पुलिस एनकाउंटर के खौफ से हिमांशु सिंह हत्याकांड के आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *