Seraikela: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत जिले में मतदाता सूची के सत्यापन और सुधार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मतदाताओं से अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम, पता व अन्य विवरण जांचने की अपील की गई है.

15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावा एवं आपत्ति 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक दर्ज की जा सकती है. इनका निस्तारण 14 अक्टूबर तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी.
नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6
जो पात्र भारतीय नागरिक 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे फॉर्म-6 के जरिए नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ECINET App या संबंधित BLO के माध्यम से किया जा सकता है.
मतदान केंद्र बदलने के लिए फॉर्म-8
यदि मतदान केंद्र घर से दूर है या परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग केंद्रों पर हैं, तो फॉर्म-8 के माध्यम से निकटतम उपयुक्त मतदान केंद्र के लिए आवेदन किया जा सकता है.जिला निर्वाचन DC नितिश कुमार सिंह ने मतदाताओं से समय पर सत्यापन और दावा-आपत्ति दर्ज करने की अपील की है. निर्वाचन संबंधी सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है.

