Ranchi: शराब घोटाले में आरोपी नवीन केडिया को झारखंड हाई कोर्ट से झटका लगा है हाई कोर्ट के न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने उनके विदेश जाने की अर्जी खारिज करते हुए पासपोर्ट रिलीज करने से इनकार कर दिया है, नवीन केडिया बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं मेडिकल जांच का हवाला देते हुए अदालत से अनुमति मांगी थी हालांकि एसीबी के पक्षकार ने कड़ा विरोध किया और नीरव मोदी एवं विजय माल्या प्रकरण की आशंका व्यक्त की, याचिका में नवीन केडिया ने कहा है कि उन्हें लंदन में अपने बेटे के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल होना है. इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य जांच (हेल्थ चेकअप) कराने सहित अन्य व्यक्तिगत कारणों का भी उल्लेख किया है, उन्होंने अदालत से विदेश यात्रा के लिए अपना पासपोर्ट अस्थायी रूप से लौटाने का आग्रह किया है, हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जमानत की शर्त के तहत उन्होंने अपना पासपोर्ट एसीबी की विशेष अदालत में जमा कर दिया था, आपको बताते चले कि एसीबी ने 11 मार्च को नवीन केडिया को गिरफ्तार किया था, वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग के निवासी हैं और उन पर झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने का आरोप है, इस बहुचर्चित मामले में एसीबी ने तत्कालीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, इनमें से अधिकांश आरोपियों को अब जमानत मिल चुकी है.
ALSO READ : गिरिडीह: DC रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा



