Saraikela: राज्य में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने कोल्हान क्षेत्र का दौरा किया. उनके साथ IG अभियान नरेंद्र कुमार सिंह कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा भी सरायकेला पहुंचे. डीजीपी तदाशा मिश्रा का परिसदन में पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया. साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.


डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की
डीजीपी ने नगर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. साथ ही नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही तैयारियों और पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज एवं डीएसपी मुख्यालय सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे को जिले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पहाड़ी मंदिर मामले में HC ने धार्मिक न्यास बोर्ड को जारी किया नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण


