Click Here
Click Here
Click Here

महिला सुरक्षा को लेकर रामगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान: ‘प्रहरी’ पहल के तहत स्कूल-कॉलेजों के बाहर पैदल गश्ती, मनचलों पर कसी नकेल

Ramgarh : जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने तथा उनके साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं पर पूरी...

Ramgarh Police launches major women's safety campaign: Foot patrols outside schools and colleges under the "Prahari" initiative, cracking down on miscreants.

Ramgarh : जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने तथा उनके साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया है. एसपी मुकेश लुनायत के सख्त निर्देश पर शुक्रवार को पूरे जिले में प्रहरी पहल के तहत व्यापक स्तर पर पैदल गश्ती की गई.

संवेदनशील इलाकों और शिक्षण संस्थानों पर विशेष नजर

रामगढ़ पुलिस के इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख कोचिंग सेंटरों, व्यस्त बाजारों और महिलाओं के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले रास्तों और मार्गों पर सघन पैदल गश्ती की गई. इस दौरान पुलिस बलों ने शिक्षण संस्थानों के आसपास बिना वजह मंडराने वाले असमाजिक तत्वों और मनचलों को कड़ी चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें: सरकार और पार्टी से नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी गाड़ी

Ramgarh Police launches major women's safety campaign: Foot patrols outside schools and colleges under the "Prahari" initiative, cracking down on miscreants.

विद्यार्थियों और अभिभावकों को किया जागरूक, बताया ’डायल 112′ का महत्व

गश्ती के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न कॉलेज प्रबंधन, वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया. इस जागरूकता संवाद के दौरान पुलिस ने अपील की कि यदि किसी भी छात्रा या महिला को स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़खानी या असुरक्षा का सामना करना पड़ता है, तो वे बिना डरे तुरंत अपने नजदीकी थाना या ओपी को सूचित करें. इसके अलावा विद्यार्थियों और अभिभावकों को आपातकालीन सेवा डायल 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर पर कॉल करते ही पुलिस तुरंत सहायता के लिए मौके पर पहुंचेगी. पुलिस टीम ने कॉलेज प्रबंधन को आश्वस्त किया कि छात्राओं की सुरक्षा रामगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग : झांसा, जुल्म और रोंगटे खड़े करने वाली दास्तान: काम दिलाने के बहाने हजारीबाग में युवती को बनाया बंधक

Ramgarh Police launches major women's safety campaign: Foot patrols outside schools and colleges under the "Prahari" initiative, cracking down on miscreants.

असामाजिक तत्वों में हड़कंप, आम जनता ने की सराहना

रामगढ़ पुलिस की इस प्रहरी पहल और अचानक सड़कों पर उतरी भारी पुलिस बल की पैदल गश्ती से मनचलों और असमाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल देखा गया. वहीं दूसरी ओर, पुलिस की इस सक्रियता की आम नागरिकों, विशेषकर अभिभावकों और छात्राओं ने सराहना की है. लोगों का कहना है कि पुलिस की इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और वे बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

Ramgarh Police launches major women's safety campaign: Foot patrols outside schools and colleges under the "Prahari" initiative, cracking down on miscreants.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *