Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने पंजाब के एक कारोबारी से 3 लाख...

जमशेदपुर
साइबर ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur: साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने पंजाब के एक कारोबारी से 3 लाख 8 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल, बैंकिंग दस्तावेज और ATM कार्ड भी बरामद किए हैं.

फर्जी लिंक भेजकर उड़ाए थे 3.08 लाख रुपये

बिष्टुपुर स्थित साइबर क्राइम थाना को NCCRP पोर्टल के माध्यम से ठगी की शिकायत मिली थी. पंजाब के पटियाला निवासी कारोबारी करण जैन ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर एक फर्जी लिंक भेजा गया था. लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर अपराधियों ने उनकी बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली और उनके खाते से 3 लाख 8 हजार रुपये निकाल लिए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.

SIT गठित कर शुरू हुई कार्रवाई

मामले की जांच के लिए डुमरिया थाना SDPO मुसाबनी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया,तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने साइबर अपराधियों की पहचान शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने डुमरिया थाना क्षेत्र के खैरबनी, बॉकीशोल निवासी विकास बारिक (20 वर्ष) और अजय कुमार नायक उर्फ सोनू नायक (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में आरोपियों ने खोला गिरोह का राज

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. आरोपियों ने बताया कि घाटशिला के दहीगोड़ा निवासी कृष्णा ओझा भी इस गिरोह का हिस्सा है. पुलिस अब फरार आरोपी कृष्णा ओझा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ALSO READ: सरायकेला: तमोलिया फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गोल्डन अंसारी गिरफ्तार. पिस्टल और दो देसी कट्टे बरामद

मोबाइल और बैंकिंग दस्तावेज बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और ATM कार्ड बरामद किए हैं. इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर Google Pe के कई संदिग्ध लेन-देन से जुड़े सबूत भी जब्त किए गए हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों में भी इस तरह की ठगी की है या नहीं.

IT एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस मामले में डुमरिया थाना कांड संख्या-11/26 के तहत BNS की संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *