Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू: Catch The Rain 2026 अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ, नगर पंचायत कर्मियों ने लिया संकल्प

Bundu: केंद्र सरकार के Catch The Rain 2026 अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत बुंडू के सभागार में जल संरक्षण एवं...

Bundu
बुंडू नगर पंचायत में जल संरक्षण की शपथ

Bundu: केंद्र सरकार के Catch The Rain 2026 अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत बुंडू के सभागार में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी सहित सभी कार्यालय कर्मियों ने जल संरक्षण और वर्षा जल के अधिकतम संचयन का संकल्प लिया.

जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों का संरक्षण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने नागरिकों से वर्षा जल संचयन को अपनाने, जल का सही उपयोग करने और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की.कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल बचाने, वर्षा जल का संचयन करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की शपथ ली.नगर पंचायत बुंडू ने आम नागरिकों से भी Catch The Rain 2026 अभियान से जुड़ने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया.

ALSO READ: सरायकेला: तमोलिया फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गोल्डन अंसारी गिरफ्तार. पिस्टल और दो देसी कट्टे बरामद

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *