Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: लकड़बग्घे ने तीन महिलाओं पर बोला हमला, ग्रामीणों के शोर से बची सभी की जान

Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड की सिरमा पंचायत अंतर्गत पड़रिया गांव के घने जंगल में शनिवार को मवेशी चराने गई तीन महिलाओं पर लकड़बग्घा...

हजारीबाग
लकड़बग्घे ने तीन महिलाओं पर बोला हमला

Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड की सिरमा पंचायत अंतर्गत पड़रिया गांव के घने जंगल में शनिवार को मवेशी चराने गई तीन महिलाओं पर लकड़बग्घा ने हमला कर दिया. इस घटना में तीनों महिलाएं घायल हो गई, ग्रामीणों के शोर मचाने पर लकड़बग्घा जंगल की ओर भाग गया, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. घायलों की पहचान पतवा देवी (पति बालेश्वर महतो), मगघीया देवी (पति स्व. राजू महतो) और वन समिति सदस्य सरिता देवी (पति संतोष महतो) के रूप में हुई है.

मवेशी चराने जंगल में गई थी तीनों महिलाएं

जानकारी के अनुसार तीनों महिलाएं जंगल में मवेशी चरा रही थीं. इसी दौरान अचानक एक लकड़बग्घा ने पतवा देवी पर हमला कर उनकी गर्दन पकड़ ली और उन्हें घसीटने का प्रयास करने लगा. पतवा देवी को बचाने के लिए आगे बढ़ीं सरिता देवी और मगघीया देवी पर भी लकड़बग्घा ने हमला कर दिया, जिससे वे भी घायल हो गई.

ALSO READ: हजारीबाग : LPC जारी करने वाले CO ने ही दाखिल-खारिज किया खारिज, निर्णय पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने मचाया शोर

घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और लकड़बग्घे को भगाने का प्रयास किया. ग्रामीणों की आवाज सुनकर जंगली जानवर जंगल की ओर भाग गया, इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को तत्काल बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया.

गांवों में भय का माहौल

घटना के बाद पड़रिया और आसपास के गांवों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने, जंगली जानवरों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *