Click Here
Click Here
Click Here

चौपारण से चतरा तक सड़क मरम्मत के लिए 35.25 करोड़ की मंजूरी 

हजारीबाग: चौपारण से चतरा तक जर्जर हो चुकी लगभग 50 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत के लिए सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे...

हजारीबाग: चौपारण से चतरा तक जर्जर हो चुकी लगभग 50 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत के लिए सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. बरही विधायक मनोज कुमार यादव के प्रयासों के बाद इस सड़क के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है. ​

विधायक श्री यादव ने बताया कि उन्होंने पिछले विधानसभा सत्र के दौरान सदन में इस सड़क की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था. उन्होंने कहा कि सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास व चतरा विधायक जनार्दन पासवान के साथ मिलकर सरकार को अवगत कराया था कि सड़क आवागमन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन मरम्मत के अभाव में इसकी स्थिति काफी खराब हो गई है.

Also Read: बजट सत्रः विपक्ष बोला, ऑनलाइन रशीद कटाने में देना पड़ता है प्रति डिसमिल 2000 रुपए, मंत्री ने कहा, गड़बड़ियों को दूर करने का हो रहा प्रयास

टेंडर के बाद जल्द शुरू होगा काम

​विधायक के बताया कि सड़क परियोजना के लिए कुल 35 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. सड़क मरम्मत की स्वीकृति मिल चुकी है. अब टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होते ही धरातल पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा. हमलोगों का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द लोगों को गड्ढामुक्त और सुरक्षित सड़क मिले.

नेताओं ने जताया आभार

​सड़क को स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है. आभार जताने वालों में सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, आशीष सिंह, चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता, महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, जीप सदस्य राकेश रंजन, यवनपुर मुखिया जानकी यादव, झापा मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, दादपुर मुखिया गंदौरी दांगी, भाजपा नेता अरविंद सिन्हा, विकास यादव, कैलाश पांडेय, राकेश पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय सहित अन्य शामिल हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *