Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में बड़ा खुलासा: राहुल दुबे के बयान से खुला राज, हिमांशु और उसके साथी हर दिन हंगामा करते हैं, कुछ तो करना होगा

Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हुए बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और प्रत्युष आनंद को गंभीर रूप से घायल करने के मामले...

डीडी बार हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस
डीडी बार हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हुए बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और प्रत्युष आनंद को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. पुलिस इस मामले के मुख्य हमलावर विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा और डीडी बार के संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह को रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है. अदालत ने दोनों आरोपियों को 13 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस कड़ियों को जोड़ने और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा ले रही है.

आमने-सामने बिठाकर हुई पूछताछ, राहुल दुबे से रातभर सवाल-जवाब

सूत्रों के अनुसार, रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा और बार संचालक नीरज सिंह से पहले अलग-अलग पूछताछ की. इसके बाद दोनों के बयानों में विरोधाभास को दूर करने के लिए उन्हें आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की गई. वहीं, इस मामले के एक अन्य महत्वपूर्ण किरदार राहुल दुबे को हिरासत में लेकर रातभर पूछताछ की गई है और उसका विस्तृत बयान दर्ज किया गया है. सूत्रों का कहना है कि इस पूरे कांड की गुत्थी सुलझाने और अदालत में केस को मजबूत करने के लिए राहुल दुबे को सरकारी गवाह बनाने की तैयारी की जा रही है.

राहुल दुबे के बयान से खुला राज, हर दिन हंगामा करते हैं, कुछ तो करना होगा

राहुल दुबे ने पुलिस के समक्ष कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. राहुल के बयान के अनुसार राहुल दुबे और बार संचालक नीरज सिंह के बीच पुराने संबंध रहे हैं. मुख्य हमलावर विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा भी राहुल का पुराना दोस्त है. घटना वाले दिन जब डीडी बार के अंदर हिमांशु सिंह और उसके साथियों के साथ मारपीट और विवाद शुरू हुआ, तब राहुल दुबे ने सीधे नीरज सिंह को फोन मिलाया था. उस वक्त नीरज सिंह का फोन उनके बेटे ने उठाया था. नीरज के बेटे ने राहुल से कहा हिंमाशु और उसके साथ आए लड़कों का मन बहुत बढ़ गया है. ये लोग हर दिन बार में आकर हंगामा करते हैं, अब कुछ तो करना ही होगा. इस बातचीत के बाद बार के भीतर मौजूद बोदरा और राहुल दुबे ने तुरंत अपने अन्य साथियों को फोन करके बार के बाहर बुला लिया. जैसे ही हिमांशु सिंह बार से बाहर निकला, घात लगाए अपराधियों ने उस पर धावा बोल दिया.

पुलिस की जीप से खींचकर मारा, चापड़ से किया हमला

बयान में यह भी सामने आया है कि आरोपियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया था कि उन्होंने हिमांशु को पुलिस की जीप से खींचकर बाहर निकाला और बेरहमी से मारपीट की. अपराधियों ने उन पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए. इस जानलेवा हमले में हिमांशु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है.

कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस, पुख्ता चार्जशीट की तैयारी

जमशेदपुर पुलिस अब तक मिले आरोपियों के बयानों, चश्मदीद गवाहों के बयानों और घटनास्थल के आसपास के तकनीकी साक्ष्यों (जैसे सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स) के तारों को जोड़ रही है. पुलिस का मुख्य उद्देश्य एक ऐसी पुख्ता चार्जशीट तैयार करना है जिससे अदालत में अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके. 13 जुलाई तक चलने वाली इस रिमांड अवधि में पुलिस कई और कड़ियों को खंगालने का प्रयास करेगी.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *