हजारीबाग: कोयला लोड हाइवा ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Hazaribagh: बीते देर रात बड़कागांव के 13 माइल से जुगरा जाने वाली ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शनिवार...

कोयला लोड हाइवा की चपेट में युवक की मौत, मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर सड़क जाम
कोयला लोड हाइवा की चपेट में युवक की मौत, मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर सड़क जाम

Hazaribagh: बीते देर रात बड़कागांव के 13 माइल से जुगरा जाने वाली ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शनिवार देर रात से शुरू हुआ सड़क जाम रविवार सुबह तक जारी रहा. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया. मृतक की पहचान चेपाकला गांव निवासी नरेश कुमार महतो (पिता- यीशु महतो) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना लोहा पुल के पास हुई थी. हादसे में नरेश कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: CRPF जवान की मौत के 60 घंटे बाद थमा जन-आक्रोश, पीड़ित परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा, कोयला वाहनों के परिचालन पर लगी रोक

देर रात से सड़क पर डटे ग्रामीण

घटना से आक्रोशित ग्रामीण और परिजन देर रात से ही 13 माइल स्थित सड़क पर जाम लगाए हुए हैं. जाम के कारण ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर कोयला वाहनों सहित अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई है. सुबह तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

मुआवजा और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को रोजगार तथा दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाए. मांगें पूरी होने तक जाम समाप्त नहीं करने की बात कही जा रही है. सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था और प्रशासन तथा ग्रामीणों के बीच वार्ता चल रकोयला लोड हाइवा की चपेट में युवक की मौत, मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर सड़क जामही थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *