NewsWave Desk : बीजेपी BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार किया है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि जम्मू और कश्मीर में अपनी नाकामियों को छुपाने के लिये उमर अब्दुल्ला ऐसे बयान दे रहे है. दरअसल, उमर अब्दुल्ला ने पिछले दिनों बीजेपी BJP पर आरोप लगाया था कि उनके विधायक को खरीदने के लिये बीजेपी BJP ने 20 से 30 करोड़ रूपये का ऑफर दिया है. साथ मंत्री पद देने की भी बात चल रही है. सुधांशु त्रिवेदी ने इस बयान पर ही पलटवार किया है. उन्होंने उमर अब्दुल्ला के इस बयान को बेहद गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद बताया है.
सबूत दें या माफी मांगे
बीजेपी BJP की जम्मू-कश्मीर इकाई ने उमर अब्दुल्ला से सीधे तौर पर कहा है कि या तो वे सबूत दें या फिर माफी मांगें. सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि नेताओं को तोड़ने की बात असल में मौजूदा सरकार के खराब कामकाज से लोगों का ध्यान हटाने की एक सोची-समझी कोशिश है. उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस NC के नेताओं को सलाह दी कि वे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से दूर रहे. और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभायें.
उमर अब्दुल्ला ने कहा था विधायक ने दी जानकारी
हालांकि उमर अब्बदुला ने पत्रकारों को जानकारी दी थी कि नेशनल कॉन्फ्रेंस NC के एक विधायक को दल बदलने के लिए 20-30 करोड़ रुपये और मंत्री पद का लालच बीजेपी BJP दे रही है. अब्दुल्ला ने कहा कि विधायक ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इस बारे में जानकारी दी.
ALSO READ : वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत, फु क्वोक आइलैंड में बोटिंग के दौरान हुआ हादसा
