Chaibasa: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना विवरण अपडेट कराया.
समय-सीमा के भीतर प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील
इस अवसर पर जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), संबंधित बीएलओ शिक्षिका की उपस्थिति में दोनों नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में भाग लेते हुए अपना प्रपत्र जमा किया. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना प्रपत्र भरकर जमा करें, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके.
ALSO READ: पलामू के कलाकारों की मेहनत लाई रंग, 24 जुलाई से मोहन सिनेमा में रिलीज़ होगी फिल्म ‘बाज़ इन स्टेट’
