फीफा विश्व कप 2026 में नया रिकॉर्ड: पहली बार टॉप-4 रैंकिंग टीम पहुंची सेमी फाइनल में, 96 सालों के विश्वकप इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

A new record at the FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्वकप अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल...

A new record at the FIFA World Cup 2026: For the first time, the top four ranked teams have reached the semi-finals, a feat never seen before in the 96 years of World Cup history.

A new record at the FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्वकप अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं और इस बार एक ऐसा रिकॉर्ड बना है, जो पिछले 96 वर्षों के विश्व कप इतिहास में कभी नहीं बना था. पहली बार फीफा रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें- फ्रांस (नंबर-1), अर्जेंटीना (नंबर-2), स्पेन (नंबर-3) और इंग्लैंड (नंबर-4) एक साथ अंतिम चार में पहुंची हैं. क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से, इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय में नॉर्वे को 2-1 से और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. अब विश्व फुटबॉल की चार सबसे मजबूत टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी. सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों में से तीन टीमें यूरोपीय हैं, जबकि अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिकी देश है.

यह भी पढ़ें: SIR प्रक्रिया में हो रहा है कन्फ्यूजन, जिन बच्चों का जन्म दिसंबर 2004 के बाद हुआ है वे क्या करें

A new record at the FIFA World Cup 2026: For the first time, the top four ranked teams have reached the semi-finals, a feat never seen before in the 96 years of World Cup history.

1930 में विश्व कप की शुरुआत, ऐसा हुआ पहली बार

1930 में विश्व कप की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब फीफा रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें एक साथ सेमीफाइनल में पहुंची हैं. आमतौर पर विश्व कप में किसी न किसी दिग्गज टीम को उलटफेर का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार सभी शीर्ष दावेदारों ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अंतिम चार में जगह बनाई है.

A new record at the FIFA World Cup 2026: For the first time, the top four ranked teams have reached the semi-finals, a feat never seen before in the 96 years of World Cup history.

फीफा रैंकिंग की साल 1992 में शुरुआत

फीफा ने आधिकारिक तौर पर ‘मेंस वर्ल्ड रैंकिंग’ की शुरुआत साल 1992 में की थी. रैंकिंग सिस्टम लागू होने के बाद से पिछले 8 विश्व कप (1994 से 2022) में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि शीर्ष की चारों टीमें सेमीफाइनल का सफर तय कर सकी हों. हर बार कोई न कोई बड़ी टीम ग्रुप स्टेज या नॉकआउट में उलटफेर का शिकार हो जाती थी (जैसे 2022 में नंबर 2 बेल्जियम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी). उत्तरी अमेरिका में हो रहे इस विश्व कप में फ्रांस (नंबर 1), अर्जेंटीना (नंबर 2), स्पेन (नंबर 3), और इंग्लैंड (नंबर 4) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर यह अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित किया है.

A new record at the FIFA World Cup 2026: For the first time, the top four ranked teams have reached the semi-finals, a feat never seen before in the 96 years of World Cup history.

यह भी पढ़ें: रांची में पेपर लीक के खिलाफ दौड़े युवा, कांग्रेस की स्टूडेंट्स मैराथन में उठी पारदर्शी परीक्षा की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *