Ranchi: BJP के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने झारखंड सरकार के कौशल विकास विभाग पर ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को कथित तौर पर 55 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि फर्जी बैंक गारंटी के मामले में पहले तीन और बाद में छह कंपनियों के नाम सामने आए थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी.
अजय शाह ने लगाया आरोप
अजय शाह ने आरोप लगाया कि तत्कालीन श्रम आयुक्त शैलेन्द्र लाल ने 8 अगस्त 2024 को पत्र जारी कर ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को भुगतान करने का निर्देश दिया. उन्होंने दावा किया कि यह देश का पहला मामला है, जहां ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को सरकारी भुगतान की अनुमति दी गई.
ALSO READ: वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने नाव हादसे में मरने वालों की सूची जारी की, जताया शोक
BJP ने न्यायिक जांच कराने की मांग की
BJP ने मांग की कि जिस तरह फर्जी बैंक गारंटी मामले में विनय चौबे के खिलाफ कार्रवाई हुई, उसी तरह कौशल विकास विभाग के तत्कालीन सचिव के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए. पार्टी ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए शैलेन्द्र लाल, विश्वरूप ठाकुर, राजन श्रीवास्तव और राजीव रंजन की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की.
