लॉक अप 2 से बाहर हुईं सुनीता आहूजा, तबीयत बिगड़ने पर बीच में छोड़ा शो

Newswave Desk: अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ को बीच में...

लॉक अप 2 से बाहर हुईं सुनीता आहूजा

Newswave Desk: अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ को बीच में ही छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सलाह पर शो से बाहर होना पड़ा. शो के सेट पर गोविंदा और उनकी बेटी टीना आहूजा उन्हें लेने पहुंचे.

बढ़ा ब्लड शुगर, स्वास्थ्य को देखते हुए लिया फैसला

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता आहूजा का ब्लड शुगर स्तर काफी बढ़ गया था. इसके अलावा वह मेनोपॉज के दौर से भी गुजर रही हैं, जिसके कारण उनकी तबीयत लगातार प्रभावित हो रही थी. स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने शो से बाहर होने का फैसला लिया.

गोविंदा ने दिया पूरा साथ

शो से बाहर आने के बाद गोविंदा ने पत्नी का पूरा समर्थन किया. उन्होंने कहा कि सुनीता का स्वास्थ्य सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. शो के दौरान सुनीता के कुछ वीडियो वायरल होने पर भी गोविंदा ने कहा कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है और वह हमेशा अपनी पत्नी के साथ खड़े हैं.

बेटे के साथ जल्द करेंगी फिल्मी शुरुआत

शो से बाहर होने के बावजूद सुनीता आहूजा ने अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी है. उन्होंने पुष्टि की है कि वह जल्द ही अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ एक फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी. यह फिल्म एकता कपूर के बैनर तले बनाई जा रही है.

ALSO READ : रांची: 55 करोड़ के भुगतान को लेकर सियासत तेज, BJP ने मांगी न्यायिक जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *