New Delhi: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो यह खबर आपके लिए काम की है. अगले हफ्ते यानी 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक चार दिन बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, कुछ छुट्टियां क्षेत्र विशेष के लिए हैं, जबकि रविवार की छुट्टी पूरे देश में लागू होगी.बैंक जाने से पहले ग्राहकों को अपने शहर की छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके. हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सेवाएं आमतौर पर उपलब्ध रहेंगी.
अगले हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
16 जुलाई 2026
इन शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी
भुवनेश्वर: रथ यात्रा के कारण
देहरादून: हरेला पर्व के कारण
इंफाल: कांग (रथयात्रा) के कारण
17 जुलाई 2026
शिलांग: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे
18 जुलाई 2026
गंगटोक: ड्रुकपा त्शे-ज़ी पर्व के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी
19 जुलाई 2026
रविवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे
जुलाई 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची
RBI के अनुसार जुलाई महीने में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे
6 जुलाई: आइजोल में MHIP दिवस के कारण बैंक बंद.
9 जुलाई: शिलांग में बेह दीनखलाम पर्व के कारण बैंक बंद.
16 जुलाई: भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद.
17 जुलाई: शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि.
18 जुलाई: गंगटोक में ड्रुकपा त्शे-ज़ी पर्व.
22 जुलाई: अगरतला में खारची पूजा के कारण बैंक बंद.
शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी रहेंगी
RBI के नियमों के अनुसार, सभी सरकारी और निजी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार को बंद रहते हैं.
जुलाई 2026 में रविवार की छुट्टियां
5 जुलाई
12 जुलाई
19 जुलाई
26 जुलाई
इसके अलावा 11 जुलाई (दूसरा शनिवार), 25 जुलाई (चौथा शनिवार),को भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने से पहले ग्राहक अपने नजदीकी बैंक शाखा या RBI की आधिकारिक छुट्टी सूची जरूर देख लें, क्योंकि कुछ छुट्टियां केवल राज्य या शहर विशेष में लागू होती हैं.
ALSO READ: भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीः आदित्य साहू
