Pakur: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 8 जुलाई को महिला की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध किया है. एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 8 जुलाई को एक महिला की हत्या हुई थी. कांड को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने महेशपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया था. टीम में अमड़ापाड़ा के पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा पाकुड़ के कर्मचारी, FSL टीम रांची, डॉग स्क्वाड शामिल थे. छापेमारी दल ने ह्यूमन इनपुट वैज्ञानिक जांच एवं तकनीकी दल द्वारा कांड का उद्वेदन किया. इस कांड में एक बालक को निरुद्ध किया गया है. निरुद्ध बालक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी, एक खून लगा शर्ट, एक मोबाइल बरामद किया गया है.
यह भी पढ़ें: भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीः आदित्य साहू
