अटल स्मृति वेंडर मार्केट के दुकानदारों से मिलीं महापौर, कहा- किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

Ranchi: अटल स्मृति वेंडर मार्केट के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर आज महापौर रोशनी खलखो ने वेंडरों के साथ बैठक की. उन्होंने...

Ranchi: अटल स्मृति वेंडर मार्केट के दुकानदारों की समस्याओं को लेकर आज महापौर रोशनी खलखो ने वेंडरों के साथ बैठक की. उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी दुकानदार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए हर जरूरी और कानूनी कदम उठाया जाएगा.

वेंडर मार्केट का निर्माण भाजपा के कार्यकाल में हुआ था : रोशनी खलखो 

बैठक में वेंडरों ने री-लॉटरी को लेकर अपनी नाराजगी और चिंताएं महापौर के सामने रखीं. इस पर महापौर ने कहा कि वेंडर मार्केट का निर्माण भाजपा के कार्यकाल में हुआ था और इसे बेहतर तरीके से व्यवस्थित करना भी उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, “वेंडर मार्केट हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे. ”

वेंडर मार्केट को सुव्यवस्थित किया जाएगा

महापौर ने यह भी कहा कि रांची के सभी वेंडर मार्केट को चरणबद्ध तरीके से सुव्यवस्थित किया जाएगा. जरूरत वाले इलाकों में नए वेंडर मार्केट भी बनाए जाएंगे, ताकि फुटपाथ दुकानदारों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वरुण साहू, वार्ड-20 के पार्षद सुनील यादव, अटल स्मृति वेंडर मार्केट संघ के अध्यक्ष कृष्णा साहू समेत बड़ी संख्या में वेंडर मौजूद रहे.

Also Read: सरायकेला : ट्रेन पकड़ने से पहले चेक कर लें लिस्ट, आद्रा मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय और रूट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *