Bokaro: SIR-2026 अभियान के तहत शनिवार (11 जुलाई) को उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो BLO को Bokaro: BLO of the Day के रूप में चिन्हित किया गया है. बेरमो विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-294 की BLO अनीता देवी ने एक ही दिन में 650 गणना प्रपत्रों का वितरण कर सर्वाधिक प्रपत्र वितरित करने का उल्लेखनीय कार्य किया. उनके सुपरवाइजर बिनोद जायसवाल हैं.
वितरण और डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन
वहीं, गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-275 की BLO मंजू देवी ने एक ही दिन में 370 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर सर्वाधिक डिजिटाइजेशन का रिकॉर्ड बनाया. उनके कार्य में सुपरवाइजर शमशाद अहमद ने सक्रिय सहयोग किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने दोनों BLO एवं उनके सुपरवाइजर की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने सभी BLO से गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटकर SIR-2026 अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का आह्वान किया.
ALSO READ: कोडरमा: बैंक ऑफ इंडिया समझौता अभियान कल से, 17 जुलाई तक निपटाए जाएंगे मामले
