चाईबासा: कांग्रेस भवन में पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

Chaibasa: जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सोमाय गागराई का शहादत दिवस रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धा एवं सम्मान...

चाईबासा
शहादत दिवस

Chaibasa: जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सोमाय गागराई का शहादत दिवस रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी पावन स्मृति को नमन किया.

संगठन और जनसेवा को समर्पित रहा जीवन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि स्वर्गीय सोमाय गागराई ने अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के लिए समर्पित किया.उन्होंने कहा कि उनके विचार, संघर्ष और आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनका जीवन संगठन के प्रति समर्पण, जनहित के लिए निरंतर संघर्ष और सामाजिक सरोकारों का प्रतीक रहा है.

उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

रंजन बोयपाई ने कहा कि स्वर्गीय सोमाय गागराई के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया.

ALSO READ: बोकारो: चित्रकला प्रतियोगिता में 5000 बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषयों पर आकर्षक चित्र उकेरे

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेता सुभाष नाग, त्रिशानु राय, बुल्लू दास, बिक्रम बिरुली, विनोद खंडाईत, मो. अफरीदी, सुशील दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *