जामताड़ा में 94.47% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म, 28.55% फॉर्म का हुआ डिजिटाइजेशन

Jamtara: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जामताड़ा जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य...

In Jamtara, 94.47% of voters received enumeration forms, with 28.55% digitized.

Jamtara: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जामताड़ा जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशन में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं. 12 जुलाई शाम 6 बजे तक जिले के कुल 5,70,633 मतदाताओं में से 5,39,085 (94.47%) मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं. वहीं 1,62,941 (28.55%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है. नाला विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म वितरण 96.29 प्रतिशत और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 93.11 प्रतिशत दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद

DC की अपील- फॉर्म भरकर जल्द करें जमा

उपायुक्त ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, ईआरओ एवं एईआरओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ द्वारा दिए गए एन्यूमरेशन फॉर्म को शीघ्र भरकर जमा करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समय पर पूरा हो सके. इसके अलावा जिला प्रशासन ने एसआईआर-2026 से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) भाग-2 जारी करते हुए प्रश्न संख्या 31 से 42 के उत्तर साझा किए. इसमें प्रवासी मतदाताओं, ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया, ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल होने की शर्तें, डुप्लीकेट एवं मृत मतदाताओं, विदेशी नागरिकों तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देकर मतदाताओं की शंकाओं का समाधान किया गया.

यह भी पढ़ें: बोकारो: SIR-2026 अभियान में अनीता देवी एवं मंजू देवी बनीं ‘BLO of the Day’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *