रांची में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 74% गणना प्रपत्र का वितरण पूरा

Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रांची जिले में मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का काम तेजी से...

Voter list revision drive picks up pace in Ranchi, 74% counting forms distributed

Ranchi: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत रांची जिले में मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में अधिकारियों और बीएलओ की टीम लगातार अभियान की निगरानी कर रही है, ताकि पूरा कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा हो सके. 12 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक जिले के 26,74,681 मतदाताओं में से 19,77,617 मतदाताओं (73.94%) को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं. वहीं 6,33,075 प्रपत्रों (23.67%) का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है. इस अभियान में सिल्ली विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे है. यहां 96.22 प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 34.13 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है.

यह भी पढ़ें: रांची स्मार्ट सिटी में बुजुर्ग दंपत्ति से बदतमीजी करने वाले JVM श्यामली स्कूल के छात्र हिरासत में, पुलिस पर झाड़ रहे थे ‘हाई कोर्ट के वकील’ पिता की धौंस

विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति इस प्रकार है:

– तमाड़: 94.40% फॉर्म वितरित, 32.97% डिजिटाइजेशन
– सिल्ली: 96.22% वितरित, 34.13% डिजिटाइजेशन
– खिजरी: 88.98% वितरित, 29.21% डिजिटाइजेशन
– रांची: 49.25% वितरित, 10.77% डिजिटाइजेशन
– हटिया: 55.12% वितरित, 16.80% डिजिटाइजेशन
– कांके: 71.87% वितरित, 20.24% डिजिटाइजेशन
– मांडर: 88.56% वितरित, 33.92% डिजिटाइजेशन

Voter list revision drive picks up pace in Ranchi, 74% counting forms distributed

DC ने अभियान में तेजी लाने का दिया निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर को अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि हर पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाना, उसे समय पर जमा कराना और जल्द से जल्द डिजिटाइजेशन पूरा करना प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: उपायुक्त ने की SIR-2026 की समीक्षा, डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *