पलामू: ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत

Palamu: मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका...

ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत
ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत

Palamu: मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान कड़नाडा (कडंडा) गांव निवासी जगदीश मेहता की बहू और धर्मेंद्र मेहता की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है. परिजन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला मोहम्मदगंज से जपला जाने के लिए उप पैसेंजर ट्रेन पकड़ने वाली थी, लेकिन इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई. घटना के बाद महिला का शव मोहम्मदगंज स्टेशन से करीब दो से ढाई सौ मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन के डाउन ट्रैक पर पाया गया.

पुलिस मौके पर पहुंची 

घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी और मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर वे घटनास्थल पर गए थे, लेकिन चूंकि घटना रेलवे स्टेशन के बेहद नजदीक और सिग्नल के अंदरूनी दायरे में हुई थी, इसलिए नियमानुसार इस मामले को जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) की टीम देखेगी. इसके बाद रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच (MMCH) भेज दिया.पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला ट्रेन से कटने का ही प्रतीत होता है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से पूरी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की गहन जांच के बाद ही मौत के सटीक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल रेलवे पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और मामले की जांच में जुटी हुई है.

AlsoRead:डाक विभाग कराएगा ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता, स्कूलों से ही सीधे स्पीड पोस्ट की व्यवस्था

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *