Palamu: पलामू पुलिस के करीब 175 अवर निरीक्षक (SI) और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. सब इंस्पेक्टर राजेश रंजन को तरहसी थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. वे इसके पूर्व पांकी थाना प्रभारी रह चुके हैं और अब उन्हें तरहसी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं रुद्रनानंद सरस को जिले का नया ट्रैफिक प्रभारी नियुक्त किया गया है. उन्होंने सत्येंद्र दुबे का स्थान लिया है. इसके अलावा चंद्रशेखर यादव को किशुनपुर ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही बिरेंद्र मेहता दंगवार ओपी प्रभारी बनाए गए हैं.
SP कपिल चौधरी ने किया तबादला
पलामू SP कपिल चौधरी ने बताया कि जो पुलिस पदाधिकारी विगत दो वर्षों से जिले के विभिन्न थाना, ओपी और शाखाओं में एक ही जगह पर पदस्थापित (तैनात) थे, उन सभी का स्थानांतरण दूसरी जगह किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस बड़े फेरबदल का मुख्य उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व चुस्त-दुरुस्त बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाना है.
