पलामू: नहर मोड़ पर आरसीडी की मरम्मत बेअसर, सड़क फिर गड्ढों में तब्दील

Palamu: हुसैनाबाद शहर के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग स्थित नहर मोड़ के पास आरसीडी विभाग द्वारा हाल ही में कराई गई सड़क मरम्मत...

नहर मोड़ पर आरसीडी की मरम्मत बेअसर, सड़क फिर गड्ढों में तब्दील

Palamu: हुसैनाबाद शहर के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग स्थित नहर मोड़ के पास आरसीडी विभाग द्वारा हाल ही में कराई गई सड़क मरम्मत अधिक दिनों तक टिक नहीं सकी. मरम्मत किए गए हिस्से पर लगातार भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई है. इससे विशेषकर बाइक और अन्य छोटे वाहनों के चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है.

गुजरते हैं प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं. ऐसे में अस्थायी मरम्मत कुछ ही दिनों में उखड़ गई और सड़क फिर पहले जैसी खराब हो गई. वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने आरसीडी विभाग से सड़क की गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बार-बार गड्ढे बनने की समस्या से निजात मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो सके.

ALSO READ : सुप्रीम कोर्ट ने प्रयाग महतो और महेश तिवारी विवाद को भेजा हाई पावर अपील कमिटी के पास, दो सप्ताह में निर्णय लेने को कहा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *