IPL 2027 से पहले CSK को बड़ा झटका, स्टीफन फ्लेमिंग से टूटा 18 साल पुराना रिश्ता

Newswave Desk: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2027 से पहले एक बड़ा फैसला लिया है. टीम ने अपने हेड कोच स्टीफन...

स्टीफन फ्लेमिंग
IPL 2027 से पहले CSK को बड़ा झटका, स्टीफन फ्लेमिंग से टूटा 18 साल पुराना रिश्ता

Newswave Desk: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2027 से पहले एक बड़ा फैसला लिया है. टीम ने अपने हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) के साथ 18 साल पुराना रिश्ता खत्म कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने सोमवार, 13 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. स्टीफन फ्लेमिंग का CSK के साथ सफर IPL के पहले सीजन यानी 2008 से शुरू हुआ था. वह शुरुआत में टीम के खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे, लेकिन 2009 में उन्हें हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई. इसके बाद करीब 18 साल तक वह टीम के साथ जुड़े रहे.

फ्लेमिंग की कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार सफलता हासिल की. उनकी देखरेख में टीम ने 5 बार IPL खिताब जीता और 2 बार चैंपियंस लीग T20 ट्रॉफी अपने नाम की. इसके अलावा CSK ने 12 बार IPL प्लेऑफ में जगह बनाई और 10 बार फाइनल तक पहुंची.

फ्लेमिंग ने CSK को बताया खास हिस्सा

स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK से अलग होने पर फ्रेंचाइजी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि 18 साल का सफर उनके कोचिंग करियर का सबसे खास दौर रहा है. फ्लेमिंग ने कहा कि CSK के साथ उन्होंने कई यादगार जीत हासिल कीं और मुश्किल समय का भी सामना किया. उन्होंने कहा कि टीम हमेशा उनके दिल के करीब रहेगी और वह आगे भी CSK को सपोर्ट करते रहेंगे. CSK और फ्लेमिंग का यह लंबा सफर IPL इतिहास के सबसे सफल कोच और टीम के रिश्तों में से एक माना जाता है.

ALSO READ: सिमडेगा कॉलेज में NSUI का बड़ा अभियान, QR कोड से जुड़ेंगे छात्र, सीधे पहुंचाएंगे अपनी समस्याएं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *