सिमडेगा कॉलेज में NSUI का बड़ा अभियान, QR कोड से जुड़ेंगे छात्र, सीधे पहुंचाएंगे अपनी समस्याएं

Simdega:राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने सोमवार को सिमडेगा कॉलेज परिसर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया. अभियान...

Simdega
सिमडेगा कॉलेज में NSUI का 'छात्रों की गूंज' अभियान

Simdega:राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने सोमवार को सिमडेगा कॉलेज परिसर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया. अभियान का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक, प्रशासनिक और अन्य समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में पहल करना है. अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को QR कोड स्कैन कर संगठन से जोड़ा गया. इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सीधे NSUI तक पहुंचा सकेंगे. बड़ी संख्या में छात्रों ने अभियान में भाग लेकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई.

छात्रों की आवाज को एक मजबूत मंच देने का प्रयास 

NSUI के जिला अध्यक्ष विवेक एक्का ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान छात्रों की आवाज को एक मजबूत मंच देने का प्रयास है. संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेगा.रांची विश्वविद्यालय NSUI के महासचिव आसाद एकराम ने कहा कि संगठन हमेशा छात्र हितों के मुद्दों पर सक्रिय रहा है. उन्होंने विद्यार्थियों से बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा करने की अपील की, ताकि उनका प्रभावी समाधान कराया जा सके.कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रियांशु कुमार, महासचिव आशीष कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों से संवाद किया और छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

ALSO READ: रांची में बढ़ता मानसिक तनाव और घरेलू कलह बना जानलेवा, सुसाइड कैपिटल बनने की राह पर शहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *