Jamtara: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सोमवार को नारायणपुर प्रखंड सभागार में सभी वालंटियर्स के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता ने की.
SIR कार्यों की समीक्षा
बैठक में 14 जुलाई को सभी बूथों पर एएसडीडी (ASDD) सूची तैयार करने, अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान कर उनकी मैपिंग में सहयोग करने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में वालंटियर्स की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई.
Also Read: IPL 2027 से पहले CSK को बड़ा झटका, स्टीफन फ्लेमिंग से टूटा 18 साल पुराना रिश्ता
BLO को सहयोग के निर्देश
अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता ने सभी वालंटियर्स को निर्देश दिया कि वे एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ को हर संभव सहयोग प्रदान करें. साथ ही 14 जुलाई को चुनाव पाठशाला के दौरान सभी बूथों पर एएसडीडी सूची सार्वजनिक करने तथा संबंधित कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए.
