जामताड़ा: 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पिता फरार

Jamtara: जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को बड़ी...

जामताड़ा
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Jamtara: जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस मामले में उसका पिता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

वाहन जांच के दौरान मिली ब्राउन शुगर

पुलिस के अनुसार, बागबेर-कलाझरिया के बीच शीतलपुर मैदान के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने बाइक संख्या JH-21P-3347 को रोककर तलाशी ली , तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, इसके बाद मौके से भिठरा निवासी शराफत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पिता पर अवैध कारोबार में शामिल होने का आरोप

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक शराफत अंसारी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मुर्तजा अंसारी लंबे समय से ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं. उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसे केवल नशीला पदार्थ लाने-ले जाने के लिए भेजा जाता था, जबकि कारोबार का संचालन और हिसाब-किताब उसके पिता संभालते थे. पुलिस अब उसके बयान की जांच कर पूरे मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

ALSO READ: सिमडेगा कॉलेज में NSUI का बड़ा अभियान, QR कोड से जुड़ेंगे छात्र, सीधे पहुंचाएंगे अपनी समस्याएं

SDPO ने लिया जांच का जायजा

मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ वसीम रजा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच का जायजा लिया. इसके बाद पुलिस ने मुर्तजा अंसारी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह पहले ही फरार हो चुका था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *