Ranchi/Godda: गोड्डा पुलिस ने ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा कर दिया है. लुटेरों ने बंगाल ज्वेलर्स में हथियार के बल घटना को अंजाम दिया था. गोड्डा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा है. इनका नाम अजीत यादव और राजेश यादव है. लूट की घटना 8 जुलाई की शाम को हुई थी. बंगाल ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद लुटेरे घुसे और वारदात को अंजाम दिया. बता दें कि बंगाल ज्वेलर्स के ऑनर बासुदेव रॉय को लुटेरों ने हथियार का भय दिखाकर और फायरिंग कर दुकान से आभूषण एवं नकदी लूट लिए थे. घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी में बीस से अधिक पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: भाजपा पहले मोमेंटम झारखंड का हिसाब दे, फिर निवेश पर सवाल उठाए: राकेश सिन्हा
SIT ने टेक्निकल सेल के सहारे लुटेरों को दबोचा
एसआईटी ने टेक्निकल सेल का सहारा लिया. लूटकांड में शामिल अपराधकर्मियों की पहचान की और इसमें शामिल दो अभियुक्तों को दबोच लिया. दोनों आरोपियों गहन पूछताछ की गई. घटना में प्रयोग की गई बाइक, पिस्टल और लूटी गई नकदी एवं सोना के जेवर को जब्त किया. सोने के जेवर को गला दिया गया था.
