रामगढ़: शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड का मुख्य साजिशकर्ता कर रहा था इटली निर्मित पिस्टल का इस्तेमाल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh: जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी मुकेश लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम...

रामगढ़
जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Ramgarh: जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी मुकेश लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध ‘शिव शंकर ज्वेलर्स’ में हुई सनसनीखेज सशस्त्र डकैती मामले के मुख्य अभियुक्त शमशेर आलम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में सोने- चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. गिरफ्तार अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में 29 मामले दर्ज हैं. इस कांड में अब तक कुल 11 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

क्या है पूरा मामला?:

बीते 21 अप्रैल को दोपहर लगभग 03:40 बजे, रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर रजरप्पा मोड़ (NH-23, रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग) स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हथियारों से लैस अपराधियों ने धावा बोलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में पीड़ित वादी विष्णु प्रसाद (पिता श्री रंजीत प्रसाद) के बयान के आधार पर रजरप्पा थाना कांड संख्या 48/2026 दर्ज किया गया था.

SIT का गठन और बड़ी गिरफ्तारी:

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रामगढ़ SP के निर्देश पर SDPOके नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था. विशेष टीम के द्वारा लगातार तकनीकी और मानवीय इनपुट्स के जरिए अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.
इसी क्रम में 12 जुलाई को पुलिस ने जाल बिछाकर कांड के मुख्य अभियुक्त शमशेर आलम (पिता स्व. लतीफुल रहमान, निवासी फुलसराय, रामगढ़) को पकड़ लिया.

आरोपी की निशानदेही पर बरामद सामानों की सूची:

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने शमशेर आलम से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर उसके घर और अन्य ठिकानों से
इटली निर्मित एक 7.65 MM का ऑटो पिस्टल (जिसके बैरल पर ‘lidi KGF MADE IN ITALY’ और बट पर पीले रंग का स्टार बना है), दो खाली मैगजीन और 2.765 KF मार्का की 02 जिंदा गोलियां, सोने जैसे दिखने वाले आभूषण (कुल वजन लगभग 370 ग्राम) समेत कई जेवरात बरामद हुए.

रामगढ़
जेवरात बरामद

आरोपी का पुराना है आपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार किया गया शमशेर आलम एक आदतन और शातिर अपराधी है. इसके खिलाफ रामगढ़, कुज्जु, महुआटांड, रजरप्पा, गोला, गिद्दी, सिकीदरी, पिठौरिया, मांडू, कांके, रातु और बेरमो जैसे विभिन्न थानों में डकैती, लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ALSO READ: गोड्डा पुलिस ने ज्वेलरी लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई:

– शिव शंकर ज्वेलर्स कांड में रामगढ़ पुलिस की यह कोई पहली सफलता नहीं है. पुलिस इस मामले में लगातार चौतरफा कार्रवाई कर रही थी.

– 24 अप्रैल 2026: घटना के ठीक तीन दिन बाद पुलिस ने सात अभियुक्तों को पकड़ा था, जिनके पास से 123 सोने के और 72 चांदी के आभूषण, एक अर्टिगा कार, दो मोबाइल और एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई थी.

– 10 मई 2026: गुप्त सूचना पर दो और आरोपी पकड़े गए, जिनसे 1350 ग्राम चांदी और 49 ग्राम सोने के गहने मिले.

– 16 जून 2026: पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण घटना के मास्टरमाइंड विभाष पासवान उर्फ मृगेन्द्र पासवान।(निवासी नालंदा, बिहार) ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था.

– 08 जुलाई 2026:रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर नौ ग्राम सोने का झुमका और 80 ग्राम चांदी की चूड़ियां बरामद की गईं.

– कुल मिलाकर अब तक इस पूरे मामले में अब तक 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 1 ने सरेंडर किया है. पुलिस ने कुल मिलाकर 565 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग तीन किलोग्राम समेत अन्य सामान बरामद किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *