कोडरमा: DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में NCORD की बैठक संपन्न, दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Koderma: माहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में NCORD की बैठक किया गया. सर्वप्रथम बैठक में उपायुक्त महोदय ने पूर्व...

कोडरमा: DC उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में NCORD की बैठक संपन्न, दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Koderma: माहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में NCORD की बैठक किया गया. सर्वप्रथम बैठक में उपायुक्त महोदय ने पूर्व के बैठक में दिये गये निर्देश के आलोक में हुई कार्रवाई की जानकारी लिये. उपायुक्त ने जिले में मादक पदार्थों के दुरुपयोग, अवैध बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों और प्रवर्तन एजेंसियों को समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया है. इसके तहत जागरूकता अभियान, कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन, लक्षित कार्रवाई तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जाएगा. शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों और युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के लिए प्रत्येक माह कम से कम एक दिन विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी दी जाएगी.

नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर लगे प्रतिबंध के अनुपालन की नियमित की जाएगी समीक्षा 

COTPA Act की धारा 6A के तहत नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर लगे प्रतिबंध के अनुपालन की नियमित समीक्षा की जाएगी. साथ ही बिना वैधानिक चेतावनी वाले तंबाकू उत्पादों, खुली सिगरेट, ई-सिगरेट तथा हुक्का बार के संचालन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान की प्रभावशीलता का वास्तविक आकलन किया जाए. नारकोटिक्स से संबंधित सूचनाओं के बेहतर संकलन एवं विश्लेषण के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो तथा राज्य की आसूचना इकाइयों द्वारा उपलब्ध सूचनाओं को एकीकृत करने हेतु समर्पित नारकोटिक्स वर्टिकल स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी. इससे तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पहचान और उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई में सहायता मिलेगी.

स्पष्ट और समयबद्ध लक्ष्य किए जाएंगे निर्धारित 

NDPS Act के तहत संचालित अभियानों के विभिन्न स्तरों के लिए स्पष्ट और समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे. निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर नियमित समीक्षा करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी, अवैध कारोबार पर रोक तथा आपूर्ति तंत्र को ध्वस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इसके अतिरिक्त, नशीले पदार्थों की मांग में कमी लाने तथा नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार और पुनर्वास के लिए नशामुक्ति केंद्रों को आवश्यकता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ और विस्तारित किया जाएगा. संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, प्रभारी सामान्य शाखा पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार समेत पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे.

ALSO READ : रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1444 पुड़िया के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *